Search blog here

Saturday, February 15, 2025

STTC दानापुर के शिक्षकों को भी मिलेगा शिक्षण भत्ता- IRSTMU की पहल से मिला समाधान

सिग्नल एवं टेलिकॉम कर्मचारियों के लिए अलग से ट्वायलेट - बाथरूम बनाये जाए 
कल दिनांक 14.02.2025 को इंडियन रेलवे सिगनल एवं टेलीकाम मैंटेनर्स युनियन (IRSTMU) की टीम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवीन कुमार जी के नेतृत्व में पूर्व मध्य रेलवे (ECR), दानापुर मंडल के विभिन्न अधिकारियों से मुलाकात की एवं वर्ष 2025 की IRSTMU डायरी और कैलेंडर देने के साथ - साथ विभिन्न मुद्दों पर खुल कर बात की। श्री रजनीश कुमार सिंह, Sr DSTE DNR सर; श्री अशोक कुमार, Sr DPO DNR सर; श्री सुनील कुमार सिंह, प्राचार्य STTC DNR सर; श्रीमती स्वाति शेखर, DSTE DNR मैम; श्री धनंजय कुमार, ASTE DNR सर एवं श्री रविन्द्र पासवान, ASTE CON DNR सर से टीम IRSTMU ने मुलाकात की। सिग्नल एवं टेलीकाम विभाग के कर्मचारियों के LDCE एवं ट्रेनिंग पर बात करते हुए नई सिग्नलिंग सिस्टम के इंस्टॉलेशन होते ही नए स्टाफ के कैडर के सृजन की मांग की गई।  सिगनल एवं टेलीकाम विभाग की विभिन्न समस्याओं को टीम IRSTMU ने उठाया गई सभी पर अधिकारियों ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा जताया। दानापुर मंडल के S&T कर्मचारियों के प्रमोशन के मुद्दे को भी जल्द से जल्द समाधान करने के लिए प्रमोशन चैनल पर ध्यान देने का भरोसा दिया गया तथा सभी कैडरों के प्रमोशन के लिए नोटिफिकेशन जल्द से जल्द जारी किये जाने का भरोसा दिया। 
अभी हाल ही में टीम IRSTMU ने STTC दानापुर के सभी को शिक्षकगण को शिक्षण भत्ता दिये जाने माँग को PCSTE मैम श्रीमती गेदम मैम के समक्ष रखा था जो माननीय मैम के प्रयासों से पूरा हो गया है एवं सभी प्रशिक्षणकर्ताओं को शिक्षण भत्ता दिये जाने को अनुमोदन मिल गया है इसके लिए टीम IRSTMU माननीय PCSTE Mam तथा सभी अधिकारियों के अहम भूमिका के लिए धन्यवाद अदा करती है।
नव निर्मित अशोकधाम रेलवे स्टेशन पर बने नये EI कंट्रोल पैनल पर एक ही कॉमन ट्वायलेट कम बाथरूम बनाया गया है जिसमें स्टेशन मास्टर ने ताला लगा दिया है जिससे सिग्नल एवं टेलिकॉम कर्मचारियों को बहुत समस्या हो रही है यहाँ तक कि सिग्नल एवं टेलिकॉम विभाग के अधिकारियों के लिए भी स्टेशन मास्टर से चाभी मांगना पड़ रहा है। इस समस्या के समाथान के लिए टीम IRSTMU ने सिग्नल एवं टेलिकॉम कर्मचारियों के लिए अलग से ट्वायलेट - बाथरूम बनाये जाने की मांग की।

No comments:

Post a Comment