Search blog here
Friday, January 24, 2025
टीम IRSTMU ने समस्तीपुर मंडल में प्रमोशन का मुद्दा उठाया
जय S&T साथियों! आज दिनांक 24.01.2025 को इंडियन रेलवे सिगनल एवं टेलीकाम मैंटेनर्स युनियन (IRSTMU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवीन कुमार जी एवं महासचिव श्री आलोक चन्द्र प्रकाश जी पूर्व मध्य रेलवे (ECR), के समस्तीपुर मंडल के श्री पंकज कुमार Sr DSTE Samastipur सर, श्री राजीव रंजन DSTE Samastipur सर एवं श्री शुभम बैसवार DSTE/W Samastipur सर से मुलाकात की एवं सिग्नल एवं टेलीकाम विभाग के कर्मचारियों के ड्यूटी रोस्टर पर गहन चर्चा करते हुए नई सिग्नलिंग सिस्टम के इंस्टॉलेशन होते ही नए स्टाफ के कैडर के सृजन की मांग की। नव वर्ष 2025 की IRSTMU डायरी एवं IRSTMU कैलेंडर देते हुए सिगनल एवं टेलीकाम विभाग की विभिन्न समस्याओं पर खुलकर बात की जिस पर अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का भरोसा जताया। समस्तीपुर मंडल के S&T कर्मचारियों के प्रमोशन के मुद्दे को उठाते हुए जल्द से जल्द सभी कैडरों के प्रमोशन के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की। SMMS में त्रुटि को सुधार लाने के लिए भी जोर दिया गया। सेफ्टी जैकेट, सेफ्टी शू, रेनकोट एवं विंटर जैकेट के वितरण में हो रहे विलंब पर बात करते हुए सभी सेफ्टी गैजेट समय पर दिए जाने की मांग की। IRSTMU टीम ने सभी कैटेगरी के कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण के लिए मंडल स्तर पर भी एक मॉडल ट्रेनिंग सेंटर खोलने की मांग की गई।
Subscribe to:
Comments (Atom)