Search blog here

Saturday, February 15, 2025

एक बार फिर हुआ S&T विभाग के कर्मचारियों के साथ हुआ सौतेला व्यवहार, गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित S&T ड्यूटी रूम पर कमर्शियल विभाग द्वारा अवैद्य कब्जा


बात गंजबासौदा स्टेशन की है गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर ABS (अमृत भारत स्टेशन कायाकल्प योजना) के तहत स्टेशन बिल्डिंग निर्माण कार्य जारी है। आपको बता दे ABS का कार्य प्रारंभ करने के पूर्व IOW विभाग द्वारा ABS बिल्डिंग क्षेत्र में S&T ड्यूटी रूम यह कह खाली कराया गया था कि न्यू बिल्डिंग में संकेत विभाग के लिए एक सुव्यवस्थित ड्यूटी रूम प्रदान किया जाएगा। समय के साथ ABS का कार्य जब 80 प्रतिशत पूर्ण हो गया और जब हमने जानने की कोशिश की कि S&T ड्यूटी रूम कहाँ है तो ज्ञात हुआ कि ABS प्लान में संकेत विभाग के लिए कोई ड्यूटी रूम का जिक्र है ही नहीं । पड़ताल कि विभागीय अधिकारियो एवं हमारे प्रयास से ADEN महोदय और अन्य IOW विभाग के अधिकारियों से तब जाकर S&T विभाग को ड्यूटी रूम देने के लिए सहमत हुए और दिनांक 16 दिसंबर 2024 को IOW, SIGNAL, ELECTRICAL AND TELECOM विभाग द्वारा संयुक्त ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार कर ऑन पेपर सिग्नल विभाग को ड्यूटी रूम अलॉटमेंट किया गया‌ और निर्माण कार्य पूर्ण होते ही संकेत विभाग के कर्मचारियों को ड्यूटी रूम सुपुर्द करने की बात कही गई।  
 लेकिन DCI विदिशा ने गुप चुप तरीके से सिग्नल विभाग को आवंटित रूम में अपना ताला लगा दिया और DRM SIR के गंजबासौदा निरीक्षण को ढाल बनाते हुए हवा बाजी कर दी गई कि DRM महोदय ने DCI विदिशा को यह रूम आवंटित कर दिया है। अब एक प्रश्न कि क्या इससे पहले कभी किसी ने सुना है कि DRM महोदय को रूम आवंटित करते हुए।
जब हमने इस का विरोध किया तो पहले तो IOW विभाग के अधिकारी DRM और ADEN महोदय का नाम लेते रहे यही बात ऑन पेपर देने की बात कही गई तो उनके चेहरे लाल पीले होने लगे ।
हमारे द्वारा जब विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जब उक्त घटना की जानकारी दी गई और मामले को तूल पड़ते देख अब IOW विभाग के अधिकारी S&T विभाग को एक 10*10 का रूम देने की बात करने लगे।
अब पहला पक्ष जाने 10*10 के रूम में परेशानी समझे 
1. गंजबासौदा स्टेशन पर टेक्नीशियन, सहायक एवं एप्रेंटिस सहित कुल 12 कर्मचारी पदस्थ है 12 लोग में 10*10 के रूम में पर्याप्त नहीं है ।
2. दूसरा इस 10*10 के रूम में ट्वायलेट बाथरूम की भी कोई व्यवस्था नहीं है मतलब जब हम या हमारे साथी साइट से काम करके लौटेंगे तो काम के दौरान हुए काले पीले हाथ कहाँ धोने जाएंगे।
कुछ लोग कह रहे है कि हाथ तो स्टेशन पर भी धो सकते हैं अब प्रश्न ये हैं कि संकेत विभाग के कर्मचारियों की कोई सामाजिक गरिमा नहीं है क्या? जो कही भी हाथ मुंह धो सकता है। 

दूसरा पक्ष 
जो ड्यूटी रूम पर IOW विभाग सहित अन्य विभागों की संयुक्त सहमति से संकेत विभाग को आवंटित किया गया था उसकी SIZE 10*15 और ट्वायलेट बाथरूम उसमें अटैच है लेकिन वो DCI विदिशा के ADEN के मिली भगत से CBPS को आवंटित करने की बात IOW द्वारा अब कही जा रही है । 
1. CBPS को अकेले बैठने के लिए 10*15 का एक रूम 
2. 12 लोगों के संकेत विभाग को 10*10 का रूम
3. इसके अलावा कमर्शियल विभाग को एक बढ़ा सा एरिया पहले ही आवंटित किया गया है उसमें में संयुक्त रिपोर्ट में कमर्शियल विभाग की मांग पर अलग से एक कांच का पोर्शन CBPS को बैठने के लिए बनाया गया है । उसके बाबजूद S&T विभाग को आवंटित रूम पर भी कब्जा जमाना किसी भी मायने में उचित नहीं है ।

तो अब मैं आता हूं निष्कर्ष पर आता हूं  

गंजबासौदा स्टेशन पर DRM महोदय के नाम से ADEN और DCI विदिशा द्वारा खेले जाने वाले आंख मिचौली के खेल से DRM महोदय‌ तत्काल सिग्नल एवं टेलिकॉम विभाग को DCI द्वारा हथिया लिया गया कमरा वापस करवायें।

और पिछले डेढ़ से दो साल से ड्यूटी रूम के अभाव में विभाग के कर्मचारियों को हो रही परेशानी से DRM महोदय सिग्नल एवं टेलिकॉम कर्मचारियों को राहत देते हुए तथा न्याय करते हुए संकेत विभाग को आवंटित रूम संकेत विभाग को वापिस दिये जाने के लिए उचित कार्रवाई करें।

No comments:

Post a Comment