आरोप सिग्नल कर्मचारी के ऊपर लगाया
सिग्नल कर्मचारी सलीम शहजाद का दिनांक 28-05-2024 को वाराणसी में एक स्टेशन मास्टर के साथ बहस और हाथापाई तक हो गया। इस घटना के बाद इंडियन रेलवे सिग्नल एवं टेलिकॉम मेंटेनर्स युनियन IRSTMU के महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश जी ने कहा कि हमारी आंखें खोलने के लिए यह घटना काफी है और प्रशासन की घोर लापरवाही को साफ़ - साफ दर्शाती है।
घटना को तथ्यों के परिदृश्य में समझाते हुए महासचिव ने यह कहा कि ---------
1 सलीम शहजाद अपने डी एस टी ई के आदेशानुसार पैनल कक्ष में एक्सल काउंटर का नंबर और कंपनी का नाम लिखने के लिए गये थे। जबकि स्टेशन मास्टर के द्वारा बिना SI-4 के एक्सल काउंटर खोलने का झूठा और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया।
2. हमारे साथी को डी एस टी ई सर के आदेश का पालन करना भारी पड़ा जब कि SI-4 की जरूरत नहीं थी क्योंकि SI-4 मेंटेनेंस और रिपेयर वर्क के लिए दिया जाता है।
3. S&T स्टाप को स्टेशन मास्टर के साथ प्रायः बहस और मारपीट की नौबत आ जाती है क्योंकि मजबूरन पैनल कक्ष में जाना पड़ता है जिससे सिग्नल एवं दूरसंचार कर्मचारीयों के जान का खतरा बना रहता है।
जानबूझकर गाड़ियां पीटा स्टेशन मास्टर ने
स्टेशन मास्टर की गलती के कारण वंदेभारत समेत कई ट्रेनों का ऑपरेशन एक घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा.
स्टेशन मास्टर ने अपने इगो के कारण वाराणसी और उसके आसपास के रेलवे स्टेशनों पर रेल गाड़ियों का ऑपरेशन 40 मिनट से लेकर डेढ़ घंटे तक बाधित रखा. गौरतलब है कि वाराणसी रेलवे स्टेशन लखनऊ मंडल के अंतर्गत आता है.
रिपोर्ट में कहा गया कि पटना वंदे भारत एक्सप्रेस और बनारस-बक्सर मेमू व्यासनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं. एर्नाकुलम सुपरफास्ट एक्सप्रेस, वाराणसी मेमू और पटना काशी जनशताब्दी एक्सप्रेस दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं. ये सभी ट्रेन वाराणसी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती हैं.
एस एंड टी स्टाफ की ओर से IRSTMU की मांग है कि -----------
1. पैनल कक्ष में CCTV कैमरा लगवाया जाय जिससे मारपीट होने पर कैमरा देखकर गलती की पुष्टि की जा सके।
2. सिग्नल एवं टेलिकॉम मेंटेनर का ग्रेड पे स्टेशन मास्टर के समकक्ष 4200 किया जाये जिससे स्टेशन मास्टर सिग्नल एवं दूरसंचार मेंटेनर को हमेशा कमजोर ना समझे।
3. अगर प्रशासन ऊपर लिखे 1 और 2 नंबर को करने में असक्षम है तो दोनों कैडर स्टेशन मास्टर लथा सिग्नल एवं दूरसंचार मैंटेनर को आपस में मर्ज कर दिया जाये।
वैज्ञानिक तथ्य ----------------
1. संसाधनों को मेंटेनेंस करते रहने से यह सिद्ध हुआ है कि इंटरलोकिंग सिस्टम में लगे सभी यंत्रों की कार्यक्षमता बरकरार रहती है जिससे रेल का सुरक्षित और संरक्षित परिचालन सुनिश्चित होता है।
2. कर्मचारी पर प्रभाव --- ऐसा करने से कर्मचारी बिना किसी डर भय के काम करेंगे जिससे उनका मानसिक संतुलन बना रहेगा।
जाँच कमिटी पर लगा भेदभाव का आरोप
ज्वॉइंट रिपोर्ट तैयार करने वाले तीन अधिकारियों में से जिन दो ने शहजाद को अनुशासनहीनता और मारपीट के लिए जिम्मेदार ठहराया जिससे ट्रेनों का ऑपरेशन बाधित हुआ उन पर IRSTMU ने भेदभाव का आरोप लगाया है, जबकि तीसरे अधिकारी ने असहमति जताते हुए कहा कि 'ऑडियो वॉयस रिकॉर्डिंग' सुनने के बाद निर्णय लिया जाना चाहिए.
लखनऊ मंडल के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक ने जांच के लिए तीन सीनियर अफसरों की अन्य टीम गठित की है, जिसमें सीनियर असिस्टेंट डिविजनल इंजीनियर, असिस्टेंट डिविजनल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर और असिस्टेंट डिविजनल सिग्नल ऑपरेशन मैंनेजर शामिल हैं. इनसे जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है. IRSTMU ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि जांच ऐसे हो कि इस प्रकार की घटनाओं पर पूर्णतः विराम लगना चाहिए।
आखिर कब तक सिग्नल एवं दूरसंचार मेंटेनर और स्टेशन मास्टर का आपस में लङाई झगड़ा होता रहेगा -------
यह पहली घटना नहीं है और ना ही यह आखिरी भी नहीं होगी। अगला नंबर मारपीट के लिए किसका आ जाय नहीं पता क्योंकि लगभग हर रोज यही माहौल है अब भी कुछ नहीं किया गया तो समस्या और गंभीर रूप ले लेगी जो रेलवे की सुरक्षा के लिए खतरा होगी। प्रशासन को हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करनी ही होगी चाहे जो हो जाय।
आखिर कब तक सिग्नल एवं दूरसंचार कर्मचारीयों पर सभी सुविधाओं से लैस स्टेशन मास्टर जानबूझकर कंट्रोल फोन पर गलत बयान दे कर अपने इगो के लिए जानबूझकर गाड़ियां पीटते रहेंगे और सिग्नल एवं दूरसंचार कर्मचारीयों पर झूठे आरोप लगाते रहेंगे।
इंडियन रेलवे सिग्नल एवं टेलिकॉम मेंटेनर्स युनियन (IRSTMU) के महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश जी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और देश व्यापी विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है। आय दिन इस प्रकार की घटनाओं में वृद्धि होने के कारण सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों का सही माहौल में काम करना दूभर हो चुका है पर रेल मंत्रालय अपनी नींद में सो रहा है।
Why the Signal Maintainer is without uniform ?
ReplyDelete