Search blog here
Monday, January 22, 2024
तीन सिगनल कर्मचारी हुए एक साथ रनओवर, रेलवे बोर्ड ने IRSTMU से संपर्क कर दुःख व्यक्त किया
अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण कल दिनांक 22/01/24 को 20:55 बजे मुंबई मंडल (WR)के भायंदर स्टेशन पर फेलियर अटेंड करने के दौरान तीन सिगनल कर्मचारी Shri Vasu Mitra, SSE/SIG; Shri Somnath Uttam L, ESM तथा Shri Sachin Wankhede, ASST रन ओवर हो गए। इंडियन रेलवे सिगनल एवं टेलीकाम मैंटेनर्स युनियन (IRSTMU) ने इस दुःख की घड़ी में ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके परिवार को शक्ति देने की कामना की। संगठन के महासचिव आलोक चन्द्र प्रकाश ने कर्मचारियों से संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि क्या अब भी आप ट्वीट को retweet, like, comment and share करने में हिचकीचाएँगें। याद रखिए आपका एक-एक ट्वीट हम S&T कर्मचारियों के भविष्य के लिए आवश्यक है। फ्रेम में लटकाए जाने से पहले अपने हक के लिए एक हो जाइए वर्ना फ्रेम में लटकने के बाद सिर्फ और सिर्फ हम दुनिया को निहारते ही रह जाऐगें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Kya irstmu akeli nahi pad rahi h , irstmu ko any union se bhi achhe sambandh rakhne chahiye
ReplyDeleteVery very Bad News. If our government not take serious action then this type of incident will not be stop.
ReplyDelete